बुधवार, 5 अक्तूबर 2011

हिन्दी दिवस ........

हिन्दी दिवस पर सभी हिन्द वसियो का अभिनन्दन !

हिन्दी फ़िल्मो से पैसे कमाकर ,अंग्रेज़ी बोले जो जन,

द्ख-देख मन हो रहा व्यथित, अन्तस करता क्रन्दन !!हिन्दी दिवस ....

उन सबका बहिष्कार ,जो राष्ट्र-भाषा का करे तिरस्कार,

माता सी मधुर,पित्र-तुल्य स्नेही, करते इसका गुंजन !!हिन्दी दिवस .....

है कितना विशाल ह्रदय,सब भाषाओं को करे अंगीकार,

अंग्रेज़ी और उर्दू,भाषा के शब्दो का भी इसमे मिश्रन !!हिन्दी दिवस .......

सात समन्दर पार अनेको देशो मे इसका हो गुणगान,

है मेरी अभिलाषा ,विश्व-बन्धुत्व का इससे हो चित्रन !!हिन्दी दिवस ........

बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें